सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, 24 की रात से लग जाएगा सूतक, जानें ग्रहण के बीच कैसी होगी पूजा?
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, लेकिन देश में यह शाम 4 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस कारण दीपावली एक दिन पहले 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, लेकिन देश में यह शाम 4 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। ऐसे में 24 अक्टूबर की रात के बाद 25 अक्टूबर को तड़के 4 बजकर 42 मिनट तक ही अमावस्या पूजन किया जा सकेगा। धनतेरस, नरक चतुर्दशी एक दिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन निरोगिता की कामना से भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। इस साल 23 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग में धनतेरस और ...