Posts

Showing posts with the label SITA RAM

दिवाली क्यों मनाते है? जानिए इस पर्व से जुड़ी 5 रोचक कथाएं |

Image
  दिवाली क्यों मनाते हैं?  इतिहास में कभी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ हुईं हैं, उनके उपलक्ष्य में ही आज त्यौहार मनाये जाते हैं। हम क्रिसमस मनाते हैं क्योंकि उस दिन कुछ महत्वपूर्ण बात हुयी थी। लोग ईद मनाते हैं क्योंकि भूतकाल में उसी दिन कुछ अच्छा हुआ था। इस प्रकार हम उत्सव मनाते हैं। हर त्यौहार के पीछे कोई कहानी है या फिर उसका कोई ज्योतिषी महत्व है। जैसे करवाचौथ पूर्णिमा का चौथा दिन होता है जिसमें महिलाएँ पूरा दिन अपने पति के कल्याण के लिए व्रत करतीं हैं और फिर उसके बाद उत्सव मनातीं हैं व अच्छा भोजन करतीं हैं। यह प्रथा है और इसके पीछे कुछ कहानियाँ हैं। पांच दिनों का त्यौहार दीपावली दीपावली का त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है. सबसे पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है. इस दिन नए वस्त्रों और बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है. अगले दिन यमराज के निमित्त नरक चतुर्दशी का व्रत व पूजन किया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था. इसे हम छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं| त...